CG CRIME: पहले हथियार का वीडियो, फिर जेल और बाहर निकलते ही जश्न! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

 

 

 

 

 

CG CRIME: First a video with a weapon, then jail, and celebrations immediately upon release!

 

CG CRIME: सकरी थाना क्षेत्र के बजरंग पारा में चाकू लहराने के मामले में जेल भेजे गए दो युवकों की रिहाई के बाद जेल के बाहर स्वागत का वीडियो सामने आया है।

 

वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों का फूल-मालाओं से स्वागत करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया।

दरअसल, बजरंग पारा में चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस कार्रवाई के बाद मामला शांत होता दिख रहा था, लेकिन रिहाई के बाद हुए स्वागत के वीडियो ने फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि अपराध के बाद जेल जाने वालों के स्वागत का आखिर समाज में क्या संदेश जा रहा है।

मामला सामने आने के बाद युवकों का माफी मांगते हुए एक और वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें दोनों अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस और आम लोगों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। युवकों ने भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने और कानून का पालन करने की बात कही है।

 

पूरे घटनाक्रम ने बिलासपुर में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और दबंगई के वीडियो को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद जेल से बाहर निकलने पर जश्न और फिर माफी—इस पूरे घटनाक्रम ने कथित ‘गैंगस्टर कल्चर’ और युवाओं में कानून के डर को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related