CG ‘Ashirwad’ Ka Diya : Bhupesh Baghel takes a dig—under which budget head is the cost for the lamp, wick, and oil being met?
CG ASHIRWAD KA DIYA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है।
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी।
हालांकि, इस आयोजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी मशीनरी की भूमिका और खर्च को लेकर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन का उत्सव भारतीय जनता पार्टी मनाती है तो उस पर कोई आपत्ति नहीं है।
लेकिन सवाल तब उठता है, जब मुख्यमंत्री स्तर पर बैठकें हों और विभाग प्रमुखों तथा कलेक्टरों के माध्यम से कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी कराई जाए।‘
भूपेश बघेल ने आगे लिखा कि यदि यह सरकारी कार्यक्रम है तो इतने बड़े पैमाने पर दीए, बाती और तेल की खरीद का खर्च कौन उठा रहा है और इसकी राशि किस मद से खर्च की जाएगी?
भूपेश बघेल ने कहा कि विभाग के सचिव और कलेक्टर साहेबान हिसाब किताब तैयार रखें। जनता को बताना तो होगा न कि दीए, बाती और तेल का खर्च किस मद से किया गया? या तो स्वयं बता दीजिएगा या फिर हर सचिव/कलेक्टर से खर्च का हिसाब विधानसभा में मांगेंगे।
उन्होने कहा की जनता के पैसों को इस तरह से व्यर्थ नहीं किया जा सकता।
