NOIDA FAMILY DIES: मैगी खाने से  एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत???

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NOIDA FAMILY DIES: Did 5 members of the same family die after eating Maggi???

 

 

 

NOIDA FAMILY DIES: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई. सभी मृतकों के शव उनके ही घर में पाए गए हैं.

फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी की मौत का कारण जहर माना जा रहा है. मृतकों की पहचान महेश (36), उनकी पत्नी ललिता (34), बेटा लड्डू (12), बेटी मिस्टी (8) और सबसे छोटी बेटी साक्षी (4) के रूप में हुई है. पुलिस फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि परिवार ने आखिरी बार चाय पी थी और मैगी खाई थी. इसके बाद परिवार के पांचों लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related