RAIPUR DUSSEHRA : 5 लाख लोग देखेंगे रावण दहन, जानिए कहां होगा बड़ा आयोजन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR DUSSEHRA : 5 lakh people will witness Ravana Dahan, find out where the big event will take place

रायपुर। दशहरा पर 20 अक्टूबर को राजधानी में रावण दहन के कई बड़े आयोजन होंगे। इनमें डब्ल्यूआरएस मैदान का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेगा, जहां 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। आयोजकों के अनुमान के मुताबिक, इसे देखने करीब 5 लाख लोग पहुंच सकते हैं। इसके लिए सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, पेयजल और प्राथमिक इलाज जैसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

कहां कितने फीट का रावण जलेगा?

डब्ल्यूआरएस मैदान में भगवान श्रीराम के स्वरूप द्वारा अग्निबाण चलाकर रावण दहन किया जाएगा। इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी होगी। बोरियाखुर्द के खेल मैदान में 45 फीट ऊंचे रावण के साथ 30-30 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाएंगे। यहां रामलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग प्रदर्शन और भजन संध्या भी होगी।

बूढ़ापारा के सप्रे स्कूल मैदान में शाम 6 बजे 50 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। इससे पहले भक्ति गीतों का कार्यक्रम और बाद में आतिशबाजी रखी गई है। वहीं, शंकर नगर के बीटीआई मैदान और रावणभाठा मैदान में भी दशहरा उत्सव की तैयारियां चल रही हैं।

पुतले बनाना हुआ महंगा

इस बार रायपुर में रावण के पुतले बनाने की लागत करीब 15 से 20 प्रतिशत बढ़ गई है। कारीगर गोपाल राव के मुताबिक, बांस, कागज, कपड़े, पेंट और सजावट की सामग्री महंगी होने से खर्च बढ़ा है। पुतले की ऊंचाई बढ़ने के साथ सामग्री और मजदूरी का खर्च भी बढ़ जाता है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related