CHHATTISGARH : गायों के कटे सिर मिलने से बवाल, 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर हंगामा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Chaos after finding severed heads of cows, 11 arrested, commotion outside the court!

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गायों के कटे सिर मिलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी की पत्नी और नाबालिग बेटी भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मामला गौ-मांस की कथित खरीद-बिक्री और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच से भी जुड़ा है।

CCTV से मिला सुराग

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर को निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास और 14 अक्टूबर को गौरी नगर के शीतला तालाब के पास गायों के कटे सिर मिले थे। घटना के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। इसके आधार पर गौरी नगर में रहने वाले अब्दुल अलीम उर्फ कनवा को हिरासत में लिया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने मवेशियों को मारने, मांस बेचने और पहचान छिपाने के लिए अवशेष अलग-अलग जगह फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने गौ-मांस की खरीद-बिक्री में कथित तौर पर शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। मांस की नागपुर तक बिक्री किए जाने के दावे की भी जांच की जा रही है।

कोर्ट के बाहर आरोपियों पर हमला

आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद बाहर लाते समय नाराज लोगों ने नारेबाजी की। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और कुछ लोगों ने आरोपियों के साथ मारपीट की। उन पर स्याही फेंके जाने की भी जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, 10 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग लड़की को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। रविवार को नगर निगम ने एक आरोपी के कथित अवैध अतिक्रमण को भी हटाया। मामले की जांच जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related