CG DOUBLE DEATH: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद दी जान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Double Death: Husband kills wife, then takes his own life!

 

 

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक किराए के मकान में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे घर के दूसरे कमरे में बंद मिले, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

​पुलिस के अनुसार, मृतक अशोक देवांगन और उसकी पत्नी धनेश्वरी देवांगन अपने बच्चों के साथ हेमूनगर में रहते थे। शनिवार सुबह घर से कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया, तो एक कमरे में अशोक का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि दूसरे कमरे में धनेश्वरी का खून से लथपथ शव पड़ा था। उनके गले पर कुल्हाड़ी के गहरे निशान पाए गए हैं।

​प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक विवाद या आर्थिक तनाव के चलते हुई घटना माना जा रहा है। सब्जी विक्रेता अशोक पिछले कुछ दिनों से घर पर ही था। पुलिस अब परिजनों के बयान और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

​रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर: “प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हम सभी पहलुओं, विशेषकर पारिवारिक और आर्थिक कारणों की गहन जांच कर रहे हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।”

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related