JHARKHAND PROTEST: पुतला दहन के दौरान भारी बवाल, महिला अभ्यर्थियों के साथ मारपीट! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

JHARKHAND PROTEST: Major chaos during effigy burning; female candidates assaulted!

 

JHARKHAND PROTEST: राजधानी रांची में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच’ के बैनर तले सैकड़ों अभ्यर्थी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने के लिए मोराबादी से जुलूस लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुँचे ही थे तभी  एक अज्ञात युवक ने पुतला छीनने की कोशिश की. जब इसका विरोध किया गया तो महिला अभ्यर्थियों के साथ मारपीट की गई.

इस घटना के बाद चौक पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई और गुस्साए अभ्यर्थियों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया.

अभ्यर्थियों का आरोप है कि रांची यूनिवर्सिटी के पास अचानक एक संदिग्ध युवक भीड़ में घुसा और उसने अभ्यर्थियों से जबरन पुतला छीनने का प्रयास किया. जब महिला अभ्यर्थियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और एक महिला अभ्यर्थी को थप्पड़ मार दिया.

घटना के तुरंत बाद उग्र हुए अभ्यर्थियों ने आरोपी युवक को मौके पर ही दौड़ाकर दबोच लिया. इसके बाद पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच भारी धक्का-मुक्की हुई.

छात्रों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना से आक्रोशित छात्र-छात्राएं अल्बर्ट एक्का चौक पर ही सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे, जिससे मेन रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...