BHUPESH BAGHEL: मुश्किल में भूपेश की विधायकी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHUPESH BAGHEL: Bhupesh’s Assembly membership in jeopardy

 

 

 

BHUPESH BAGHEL: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपने निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर अतिरिक्त मुद्दे जोड़ने की अर्जी को हाईकोर्ट जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल ने खारिज कर दी है।

भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट के 28 सितंबर 2026 के आदेश का हवाला देते हुए यह आवेदन दिया था। हाईकोर्ट ने 5 अक्टूबर को आवेदन पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

दरअसल, पाटन विधानसभा चुनाव के परिणाम को चुनौती देते हुए भाजपा सांसद विजय बघेल ने चुनाव याचिका लगाई है। इसमें 2023 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल के निर्वाचन को चुनौती दी गई है।

इसमें भूपेश बघेल ने सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 14 के नियम 1, 2(2) और 5, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 87 का हवाला देते हुए अतिरिक्त मुद्दे जोड़ने की मांग की थी। अपने आवेदन में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के 28 सितंबर के आदेश के आधार का हवाला दिया था।

5 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान विजय बघेल व्यक्तिगत रूप से साक्ष्य दर्ज कराने के लिए उपस्थित हुए थे। इसी दौरान भूपेश बघेल की ओर से अतिरिक्त मुद्दे तय करने के आवेदन की जानकारी दी गई। विजय बघेल की ओर से इस आवेदन पर जवाब पहले ही पेश किया जा चुका था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 13 अक्टूबर को आदेश के लिए रखा था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related