SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.
SIR CONTROVERSY: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने SIR की प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अपनी याचिका के जरिए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
असदुद्दीन ओवैसी की ओर से पेश हुए वकील निजामुद्दीन पाशा ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली बेंच के सामने इस याचिका का विशेष रूप से जिक्र करते हुए अदालत से अनुरोध किया कि ओवैसी की इस याचिका को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़े पहले से ही लिस्टेड अन्य मामलों के साथ ही गुरुवार, 15 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।
बागची की बेंच ने वकील के अनुरोध पर विचार करने की बात कही है। कोर्ट यह परीक्षण कर रही है कि क्या इस नई याचिका को एसआईआर से जुड़े अन्य लंबित मामलों के साथ एक साथ सुना जा सकता है या नहीं।
हालांकि अदालत ने औपचारिक तौर पर गुरुवार की सुनवाई में इसे शामिल किए जाने की अंतिम पुष्टि अभी नहीं की है, लेकिन कल यानी 15 अक्टूबर को इस पर सुनवाई होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
