UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!
UP POLITICS: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के अमेठी की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह, अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से विधायक अभय सिंह और जालौन की कालपी सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.
तीनों नेताओं के भाजपा में जाने से प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है. अमेठी के गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई.
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम को बीजेपी की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं. ऐसे समय में सपा के तीन मौजूदा विधायकों का भाजपा में जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
हालांकि, इसका वास्तविक चुनावी असर कितना होगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा. फिलहाल इस घटनाक्रम ने भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है.


