CRIME NEWS: Retired officer gunned down, dies
CRIME NEWS: बिहार के भोजपुर के आरा शहर में अपराधियों ने एक रिटायर अफसर और क्षेत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके शरीर पर करीब 7-8 गोलियों के निशान मिले हैं।
वारदात नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज गेट के समीप सुबह-सुबह करीब छह बजे की है। फिलहाल, पुलिस अब हर एंगल से जांच करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, इस वारदात को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया है। बदमाशों को शायद इस बात की जानकारी रही होगी कि रामकुमार सिंह सुबह-सुबह टलहने के लिए निकलते हैं।
प्रतिदिन की तरह आज भी भ्रमण के लिए निकले थे। तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने जैन कॉलेज के पास कनकपुरी मोहल्ले में सीधे फायरिंग शुरू कर दी जिसमें रामकुमार सिंह की मौत हो गई।
सुबह-सुबह हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल, अभी तक हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है । पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करने में जुट गई है। आखिर किन वजहों से पूर्व अधिकारी की हत्या की गई। हमलावरों का मकसद हत्या कर दहशत फैलाना था या फिर कुछ और? यह तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।
