CM Sai Delhi Visit: Vishnu Deo Sai met Health Minister JP Nadda; health services were discussed.
CM SAI DELHI VISIT: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच मुलाकात केंद्रीय मंत्री के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि, इस दौरान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई। सीएम साय ने केंद्र सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति से केंद्रीय मंत्री श्री नड्उा को अवगत कराया।
बताया जा रहा है कि, दोनो के बीच प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र के सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया।
