UP News: A dozen leaders receive bulletproof jackets
UP NEWS: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के करीब एक दर्जन नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई हैं. सुरक्षा एजेंसियों को इन नेताओं की सुरक्षा को लेकर खतरे की जानकारी मिली है.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती, मंत्री जयवीर सिंह, सुरेश खन्ना, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर और डॉ. संजय निषाद समेत कई नाम शामिल हैं.
इसके अलावा सुरेश राणा और संगीत सोम समेत कुछ अन्य नेताओं को भीड़ वाले कार्यक्रमों में खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
कई नेताओं को पहले से ही जेड, वाई और एक्स श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. हालांकि चुनाव के दौरान बड़े नेताओं की रैलियों और जनसभाओं में भारी भीड़ जुटती है. ऐसे में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है.
