NAKTI GAON: नकटी में विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAKTI GAON: No proposal for an MLA Colony in Nakti!

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने प्रेसवार्ता कर नकटी भूमि विवाद को लेकर कहा कि नकटी में विधायक कॉलोनी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा है, वह फिलहाल गृह निर्माण मंडल के कब्जे में भी नहीं है।

अनुराग सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में लगभग 3 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण था, जबकि 2023-24 के दौरान शेष भूमि पर भी अतिक्रमण किया गया।

उनके अनुसार कई लोगों ने करीब 29 हजार वर्गफीट तक सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था।

अनुराग सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट भी संबंधित भूमि को शासकीय भूमि मान चुका है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

प्रेसवार्ता के दौरान गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जनभावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है और बलौदाबाजार जैसी स्थिति पैदा करना चाहती है।

अनुराग सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में छेरीखेड़ी क्षेत्र से करीब 150 कब्जाधारियों को हटाया गया था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय 61 विधायकों को छेरीखेड़ी में जमीन आवंटित की गई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि उस दौरान हुए आंदोलन में एक किसान की मौत भी हुई थी।

नकटी भूमि विवाद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक ओर सरकार इसे अतिक्रमण हटाने की वैधानिक कार्रवाई बता रही है, वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related