BIHAR TEMPLE STAMPEDE: स‍िंहेश्‍वर मंद‍िर में भगदड़, कई श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIHAR TEMPLE STAMPEDE: Stampede at Singheshwar Temple; several devotees hospitalized!

 

 

BIHAR TEMPLE STAMPEDE:  बिहार के मधेपुरा स्थित प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर भोले बाबा का जलाभिषेक करने के दौरान मंदिर परिसर में भगदड़ मचने से अफरा-तफरी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पल भर में ही वहां डर और चीख-पुकार का माहौल बन गया और लोग अपनों को बचाने में जुट गए।

इस अफरा-तफरी में करीब आधा दर्जन श्रद्धालु चोटिल हो गए। घायलों में चार महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने भीड़ में दबी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों का इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही

घटना के तुरंत बाद पूरे मंदिर परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अब मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और भक्त शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन कर रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related