CHHATTISGARH : Staff nurse Neha dies, body found in room
भिलाई. भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स नेहा महिलांग का शव उनके किराए के कमरे में मिला। नेहा पिछले करीब 5 साल से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही थीं और करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
CG NEWS : हत्या की जांच या थर्ड डिग्री? 36 घंटे की हिरासत, कूल्हे पर लाल निशान
पुलिस के मुताबिक कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में घटना की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। आखिर नेहा के साथ ऐसा क्या हुआ? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
