AMRAWATI HOSPITAL FIRE: सरकारी अस्पताल में लगी आग,3 नवजात की दर्दनाक मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AMRAWATI HOSPITAL FIRE: Fire breaks out at government hospital; 3 newborns die tragically!

 

 

AMRAWATI HOSPITAL FIRE: महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे लगी इस आग में तीन नवजात बच्चों की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई।

वही छह बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

इस घटना से अमरावती शहर सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगी। इसके बाद धुआं फैल गया। उस समय NICU में 39 नवजातों का इलाज चल रहा था।

आग लगते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related