CG WEATHER: Rain expected in several districts of the state, including Raipur!
CG WEATHER: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, एक-दो जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 108 मिमी, बलरामपुर-रामानुजगंज में 82 मिमी, बस्तर में 81.2 मिमी और गरियाबंद में 72.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना भी बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले कुछ दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है और बादल छाए हुए हैं आशंका है कि राजधानी में आज भी भारी बारिश होगी।
