CG CRIME: चाकूबाजों को पुलिस ने दी चेतावनी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Police issue warning to knife-wielding miscreants!

 

 

CG CRIME:  बिलासपुर में त्योहारों के दौरान चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने पुलिस ने अपराधों में शामिल रहे गुंडा-बदमाशों को चेतना हॉल में बुलाकर समझाइश दी और कड़ी चेतावनी दी।

एसएसपी राजनेश सिंह ने बताया कि पिछले जून से चलाए जा रहे अभियान में अब तक रेलवे स्टेशन के पास करीब 100 से 150 चाकू बरामद किए जा चुके हैं।

बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 100 से 150 चाकू बरामद किए जा चुके हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 150 से ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

एसएसपी ने गणेश उत्सव के दौरान नशे को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि भगवान की मूर्ति स्थापना के लिए निकलने वाले जुलूस में शराब की बोतलें नजर आना गंभीर विषय है। पुलिस ने ऐसे मामलों में कार्रवाई भी की है।

साथ ही सभी गणेश उत्सव समितियों और आयोजकों से अपील की गई है कि जुलूस या पंडाल के आसपास कोई असामाजिक तत्व हथियार या नशे की हालत में नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

त्योहारों के बीच शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने साफ कर दिया है कि चाकू, हथियार और नशे के साथ हुड़दंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related