Company Fires Employees: Email sent at 6 AM, and employees lost their jobs!
COMPANY FIRES EMPLOYEES: अमेरिकी टेक कंपनी Oracle ने एक बार फिर कर्मचारियों को सुबह 6 बजे मेल भेजकर नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी AI पर निवेश बढ़ाते हुए लागत नियंत्रित करने की रणनीति अपना रही है।
कर्मचारियों के अनुसार, ईमेल आने से पहले ही सिस्टम का एक्सेस बंद कर दिया गया। सुबह 4 बजे के आसपास लॉगिन काम करना बंद हो गया। 5 बजे के करीब स्लैक अकाउंट डिसकनेक्ट हो गए। इसके बाद सुबह 6 बजे कंपनी का मेल आया।
मेल में साफ लिखा था: ‘आज आपका आखिरी वर्किंग डे है। कंपनी की मौजूदा जरूरतों पर विचार करने के बाद बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत आपकी भूमिका समाप्त करने का फैसला लिया गया है।’ कर्मचारियों से डॉक्यूमेंट साइन करने और निजी ईमेल पता देने को कहा गया। साथ ही बताया गया कि जल्द ही लैपटॉप और कंपनी सिस्टम की एक्सेस बंद हो जाएगी।
