PM Modi’s Birthday: Congress to observe PM’s birthday as ‘Inflation-Unemployment Day’!
PM MODI’S BIRTHDAY: BJP ने PM Modi के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है, तो वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 17 सितंबर यानी मोदी के बर्थडे पर वादाखिलाफी, विफलताओं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली और जनविरोधी नीतियों के रूप में सामने लाने की योजना बनाई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में प्रेसवार्ता करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें केंद्र सरकार के 12 साल की विफलताओं, वादाखिलाफी समेत अन्य मुद्दों पर आम लोगों को जानकारी देने की बात कही गई है।
