DILJIT AMITABH THREAT : दिलजीत-अमिताभ को धमकी, मुंबई में हड़कंप!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AMITABH DILJIT THREAT : Threat to Amitabh-Diljit, panic in Mumbai!

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजे गए एक धमकी भरे ई-मेल में अमिताभ के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की बात कही गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ई-मेल में दावा किया गया कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी अमिताभ के बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। साथ ही दिलजीत दोसांझ पर आत्मघाती हमले की धमकी भी दी गई है। मेल में 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में दिलजीत को निशाना बनाने की बात लिखी गई है।

ई-मेल में क्या लिखा था?

जानकारी के मुताबिक, ई-मेल में खालिस्तान समर्थक नारे और 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किया गया है। इसमें अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। हालांकि, ई-मेल में किए गए दावों और धमकी की विश्वसनीयता की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने बीएमसी मुख्यालय में तलाशी अभियान चलाया। मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यालयों समेत कई कक्षों की जांच की गई। पुलिस और साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटे हैं।

इसी बीच मुंबई के दादर इलाके के करीब चार स्कूलों को भी धमकी भरे ई-मेल मिलने की खबर है। पुलिस ने स्कूलों की तलाशी ली, लेकिन शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

यह घटनाक्रम अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के कुछ दिन बाद सामने आया है। फिलहाल पुलिस सभी धमकियों की जांच कर रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related