GAURAV BHATIYA ON RAHUL GANDHI: BJP called Rahul Gandhi a ‘traitor’!
GAURAV BHATIYA ON RAHUL GANDHI: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फ्रांस में हुए दंगों और भारत में हालिया विरोध-प्रदर्शनों को लेकर दावा किया जा रहा हैं कि इससे कांग्रेस की ‘‘अराजकता और सत्ता परिवर्तन की साजिश’’ उजागर होती है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गद्दार बताते हुए कहा कि गद्दारी के तार विदेशी एजेंसियों से जुड़ रहे हैं। यह बहुत भारी मन से मैं कह रहा हूं कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि भारत का नेता प्रतिपक्ष गैर-जिम्मेदार, अपरिपक्व और गद्दार है। यह कहना गलत नहीं होगा।
उन्होंने दावा किया, ‘‘फॉक्स न्यूज की जांच से पता चलता है कि फ्रांस सहित नौ देशों में संगठनों ने ऐसा तंत्र तैयार किया है, जो निर्वाचित सरकारों को गिराने की कोशिश करता है। यह ‘रेड-ग्रीन’ विरोध प्रदर्शनों का तंत्र’ है।’
भाटिया ने कहा, ‘‘फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लाल रंग कम्युनिस्ट समूहों का, जबकि हरा रंग इस्लामी समूहों का प्रतिनिधित्व करता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘वैश्विक अराजकता फैलाने वाले संगठनों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है।’ वैश्विक अराजकता, अव्यवस्था और अशांति… ये 101 संगठन नौ देशों में सक्रिय हैं।’’
