TIBET EARTHQUAKE: Earth trembles; magnitude measured at 7 on the Richter scale
TIBET EARTHQUAKE: चीन के तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार रात 8:03 बजे (IST) पर 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 173 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तरी तिब्बत के नागचू क्षेत्र में था। यह इलाका तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर है। भूकंप के बाद तत्काल बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई थी।
तिब्बत और नेपाल के आसपास का क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। इससे पहले 7 जनवरी 2025 को तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप आया था। इसकी तीव्रता को चीन के अधिकारियों ने 6.8 दर्ज किया था। इस आपदा में 126 लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में इमारतों को नुकसान पहुंचा था।
नेपाल-तिब्बत सीमा के आसपास भूकंप के अलावा भूस्खलन, हिमस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी बना रहता है।
