IND vs NZ: India thrashed New Zealand by four wickets in the first T20 match
IND VS NZ: भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी-20 मैच में न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है.
हेगली ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया था.
भारतीय बल्लेबाज़ों को आख़िरी ओवर में आठ रन बनाने थे. जिसे नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर की जोड़ी ने पूरा कर लिया.
भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 33 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 67 रन बनाए.
वहीं, अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए.
इससे पहले न्यूज़ीलैंड के ग्लेन फिलिप्स की तूफ़ानी हाफ़ सेंचुरी की बदौलत न्यूज़ीलैंड ने भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया था.
एलन और साइफर्ट ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े. एलन ने 24 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. वहीं साइफर्ट ने 24 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा, डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रन बनाए.
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया था.
