BILASPUR CRIME: पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CRIME: Man attacked with intent to kill over an old grudge; five accused arrested and sent to jail

 

मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम लावर में पुरानी रंजिश को लेकर एक 17 वर्षीय युवक पर हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चूड़ा और डंडा को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच ग्राम लावर-भोथीडीह के मिडिल स्कूल परिसर में रावण दहन के बाद विवाद हुआ। बताया गया कि करीब दो महीने पहले एक मामले में 17 वर्षीय भानू कैवर्त को अरुण खुटे उर्फ गुड्डू और उसके साथियों ने किसी अज्ञात लड़की के साथ पकड़ा था। इसी बात को लेकर भानू और अरुण के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान पांच आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए युवक पर चूड़ा और डंडे से हमला किया। इस घटना में युवक के सिर, गले और हाथ में चोटें आईं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 773/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 191(1), 191(2), 109 एवं 324(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया:

 

अरुण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू सतनामी, उम्र 21 वर्ष

संजीत कारके, उम्र 27 वर्ष

संजू कारके, उम्र 22 वर्ष

सिद्धार्थ उर्फ चिंटू कारके, उम्र 26 वर्ष

संजू उर्फ शुभम यादव, उम्र 26 वर्ष

सभी आरोपी ग्राम लावर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चूड़ा एवं डंडा जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related