RSS MOHAN BHAGWAT: छत्तीसगढ़ में संघ को दो हिस्सों में बांटने की चर्चा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RSS’s Mohan Bhagwat: Talk of splitting the Sangh into two parts in Chhattisgarh!

 

 

RSS MOHAN BHAGWAT: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे।

रेलवे स्टेशन पर संघ पदाधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर और SSP ने उनका स्वागत किया। उनके आगमन को देखते हुए स्टेशन और कोनी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। इस बार संघ का वार्षिक प्रांत प्रवास रायपुर के बजाय बिलासपुर में आयोजित किया गया है।

23 अक्टूबर को संघ की आंतरिक बैठकें होंगी, जिनमें प्रदेशभर के प्रांत और विभाग स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। भाजपा और अन्य आनुषंगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को इनमें प्रवेश नहीं मिलेगा। बैठक में शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की प्रगति, स्थानीय इकाइयों के कामकाज और आगामी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

इस दौरे के बीच छत्तीसगढ़ में संघ के संगठनात्मक पुनर्गठन की चर्चा है। प्रस्ताव के मुताबिक, बिलासपुर और सरगुजा को मिलाकर एक इकाई, जबकि रायपुर, दुर्ग और बस्तर को मिलाकर दूसरी इकाई बनाई जा सकती है। वर्तमान में प्रदेश में 11 विभाग हैं। नई व्यवस्था में छह विभाग रायपुर और पांच बिलासपुर के अंतर्गत रखे जाने की संभावना है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर संघ की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related