PRAYAGRAJ MURDER NEWS: SP leader brutally shot dead in broad daylight!
PRAYAGRAJ MURDER NEWS: प्रयागराज के गंगापार में हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बेखौफ बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों के बारे में पता लगा रही है। उधर, पवन की मौत से परिवार में मातम और करीबियों में गम व गुस्सा छा गया है।
बताया गया कि हंडिया थाना क्षेत्र के मुगराव गांव निवासी पूर्व प्रधान पवन यादव मंगलवार शाम पिलर नंबर 52 के पास कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से तीन बदमाश वहां पहुंचे और पवन यादव पर फायर झोंक दिया। पीठ में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े तो हमलावर भाग निकले।
आनन-फानन जख्मी पवन को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
