KEJRIWAL SHEESHMAHAL : Kejriwal’s ‘Sheeshmahal’ will change!
रायपुर डेस्क। दिल्ली की राजनीति में चर्चित रहा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सरकारी बंगला अब नए रूप में नजर आएगा। बीजेपी सरकार ने फैसला लिया है कि सिविल लाइंस स्थित 6-फ्लैगस्टाफ रोड वाले इस सरकारी आवास को अब स्टेट गेस्ट हाउस और आधुनिक कल्चरल सेंटर बनाया जाएगा।
बीजेपी जिस बंगले को लंबे समय से ‘शीशमहल’ कहती रही, अब वहीं देश-विदेश से आने वाले वीवीआईपी मेहमानों की मेजबानी होगी। सरकार इसके लिए पूरी तैयारी में जुट गई है।
CG POLICE PROMOTION: हाईकोर्ट ने अंतिम प्रमोशन पर लगाई रोक!
योजना के मुताबिक यहां सरकारी प्रतिनिधिमंडलों, विशिष्ट अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेट गेस्ट हाउस तैयार किया जाएगा। साथ ही इसे एक अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में भी विकसित किया जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस फैसले से राजधानी में वीवीआईपी मेहमानों के लिए बेहतर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और इस परिसर का सार्वजनिक उपयोग बढ़ेगा।
