SAI STATEMENT : CM Sai attacks Congress, says – now the party has shrunk
रायपुर। भाजपा पर बढ़ते भरोसे का दावा, कांग्रेस को लेकर मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन को लेकर कहा कि देश की जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बढ़ रहा है, इसलिए दूसरी पार्टियां भी साथ आ रही हैं।
CG WEATHER UPDATE : दो दिन में बढ़ेगी ठंड, 4 डिग्री तक गिर सकता पारा!
सीएम साय मंगलवार को दुर्ग जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने 55-60 साल तक देश में शासन किया, लेकिन आज सिमटकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर रहा, जिससे जनता का भरोसा कम हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने दावा किया कि आज 22 राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकारें हैं।
दुर्ग जिले में मुख्यमंत्री ने रिसाली, भिलाई और भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्रों में 402 करोड़ 12 लाख 70 हजार रुपए के 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
इनमें 118 करोड़ 58 लाख 75 हजार रुपए के 39 कार्यों का लोकार्पण और 283 करोड़ 53 लाख 95 हजार रुपए के 323 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। सड़क, पेयजल समेत कई जरूरी सुविधाओं से जुड़े काम किए जाएंगे। कार्यक्रम में दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल भी वितरित की गई।


