CG MLA ATTENDANCE : BJP ahead in attendance, opposition ahead in questions!
रायपुर। विधानसभा में कौन विधायक कितने दिन पहुंचा और किसने सबसे ज्यादा सवाल पूछे? रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। उपस्थिति के मामले में भाजपा के छह विधायकों ने पूरे 79 दिन सदन में हाजिरी लगाई, जबकि सवाल पूछने के मामले में विपक्ष सत्ता पक्ष से आगे रहा।
SAI STATEMENT : CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- अब सिमट गई पार्टी
छत्तीसगढ़ विधानसभा का अगला सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा। इससे पहले 19 दिसंबर 2023 से 17 जुलाई 2026 तक के उपस्थिति रिकॉर्ड के मुताबिक, 79 कार्यदिवसों में भाजपा के शकुंतला सिंह पोर्ते, प्रेमचंद पटेल, अनुज शर्मा, रोहित साहू, रिकेश सेन और डोमनलाल कोर्सेवाड़ा (दिवंगत) की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।
कांग्रेस की चातुरी नंद, अंबिका मरकाम और यशोदा नीलाम्बर वर्मा 77-77 दिन उपस्थित रहीं। वहीं भाजपा विधायक रेणुका सिंह सरुता सबसे कम 32 दिन आईं। कांग्रेस विधायक कवासी लखमा 45 दिन उपस्थित रहे। राजेश मूणत और देवेंद्र यादव 50-50 दिन, भूपेश बघेल 59 और अमर अग्रवाल 63 दिन सदन पहुंचे।
सवाल पूछने में भावना बोहरा और धरमलाल कौशिक आगे रहे। भावना बोहरा ने 284 सवाल पूछे, जबकि अनुज शर्मा ने 237 सवाल लगाए।
फरवरी 2024 से जुलाई 2026 तक कुल 12,559 सवाल पूछे गए। इनमें विपक्ष के 7,870 और सत्ता पक्ष के 4,689 सवाल थे। यानी विपक्ष ने 3,181 ज्यादा सवाल पूछकर सरकार को घेरा।


