श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को निहारने देश-विदेश से लाखों लोग जुटे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Lakhs of people from India and abroad gathered to witness the Shri Ram Mandir Prana Pratishtha ceremony

अयोध्या, 5 जून 2025। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। सुबह 11:25 बजे से 11:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ भव्य वैदिक अनुष्ठानों के साथ किया गया। यह प्रतिष्ठा कार्यक्रम अयोध्या के धार्मिक इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है।

इससे पहले, प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ा अनुष्ठान बुधवार को ही शुरू हो गया था, जिसमें विभिन्न अधिवास, यज्ञ, अभिषेक और उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण सम्पन्न हुआ। सभी देव विग्रहों का भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया।

मुख्य आचार्य जय प्रकाश त्रिपाठी (काशी), पंडित प्रवीण शर्मा (अयोध्या), और पंडित इंद्रदेव मिश्र के निर्देशन में घृताधिवास, जलाधिवास, पुष्पा निवास, शर्कराधिवास, शैय्याधिवास जैसी सभी वैदिक प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं।

सोने-चांदी के अभूतपूर्व आभूषणों से होगा श्रृंगार

प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम-सीता समेत चारों भाइयों और हनुमान जी को सोने, चांदी और हीरे से बने विशेष आभूषण पहनाए जाएंगे। ये आभूषण सूरत के हीरा व्यापारी मुकेश पटेल द्वारा दान स्वरूप भेजे गए हैं, जिनमें 30 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और एक कैरेट हीरा का उपयोग हुआ है।

वहीं हैदराबाद के श्रीनिवासन ने राम दरबार के लिए 14 किलो चांदी और ढाई किलो सोने से बना विशाल धनुष-बाण मंदिर ट्रस्ट को सौंपा है।

देश-दुनिया में लाइव प्रसारण

राम मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर दूरदर्शन द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से लाइव टेलीकास्ट शुरू हुआ, जिसे अयोध्या की गलियों से लेकर देश-विदेश के लाखों भक्त अपने घरों से देख रहे हैं। अयोध्या में भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से यह भव्य आयोजन लाइव दिखाया जा रहा है।

सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति

इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ, विहिप, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, साधु-संत और 500 से अधिक विशिष्ट अतिथि उपस्थित हैं। सभी के लिए मंदिर परिसर में ही भोजन व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related