CG DRIVERS FEDERATION : ड्राइवर महासंगठन ने सरकार को दिया अल्टीमेटम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Drivers Federation: Drivers’ Grand Alliance issues ultimatum to the government!

CG DRIVERS FEDERATION : छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने कलेक्टर के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि यदि 22 सितंबर तक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 12 नवंबर से प्रदेशभर में ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा।

महासंगठन ने स्पष्ट किया है कि सरकार द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजूद अब तक वेलफेयर बोर्ड के गठन की दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

महासंगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के लाखों चालक लंबे समय से अपने हितों की सुरक्षा के लिए वेलफेयर बोर्ड के गठन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

महासंगठन ने ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करने के साथ ही एक दिन को “ड्राइवर दिवस” घोषित करने की मांग भी उठाई है।

संगठन का कहना है कि चालक वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाया जाना चाहिए।

ज्ञापन में चालकों के लिए हेल्थ कार्ड, दुर्घटना बीमा, पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की गई है।

संगठन का कहना है कि सड़क पर दिन-रात काम करने वाले चालकों के लिए सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सहायता मिल सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related