BILASPUR CENTRAL JAIL MURDER : सीमेंट स्लैब से कैदी का सिर कुचला, मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bilaspur Central Jail Murder: Prisoner’s head crushed with a cement slab; dies!

BILASPUR CENTRAL JAIL MURDER : बिलासपुर सेंट्रल जेल के ई-1 बैरक में रेप के आरोप में सजा काट रहे कैदी की हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

सेंट्रल जेल जैसे हाई सिक्योरिटी परिसर के अंदर हुई इस हत्या ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक की पहचान कोटा थाना क्षेत्र के दबनपुर निवासी नीलू जगत के रुप में हुई है। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसकी हत्या नाली के स्लैब से सिर कुचलकर की गई है।

हत्या के आरोप में जेल में बंद राजेश राय पर लगाया जा रहा है, जो मुंगेली जिले के चमारी गांव का निवासी है।

राजेश राय तिहरे हत्याकांड के मामले में पिछले करीब 17 वर्षों से जेल में बंद है और उसे भी मानसिक रुप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

मंगलवार सुबह उसने नाली में लगे सीमेंट के ढक्कन को उठाया और 4-5 बार वार कर कैदी की हत्या कर दी। इस दौरान आसपास मौजूद कैदियों ने छुड़ाने की कोशिश की।

घायल कैदी को हॉस्पिटल भी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की बात कहीं है।

मानसिक रोगी वार्ड में हुई इस घटना के बाद अन्य बंदियों और जेल कर्मचारियों के बीच भी दहशत का माहौल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related