CHHATTISGARH: नक्सल पीड़ित 5 परिवारों के सदस्यों को मिली सरकारी नौकरी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: Members of 5 Naxal-affected families get government jobs!

 

 

CHHATTISGARH: नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित नक्सल पुनर्वास नीति के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पांच नक्सल पीड़ित परिवारों के पात्र सदस्यों को शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की गई है।

जिला कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कलेक्टर तनुजा सलाम ने नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में  रवि दुग्गा,  अजय कुमार सलामे,  दिलसाय कोरेटी,  समीला पूड़ो एवं  पायल ईश्वर पूड़ो शामिल हैं। शासकीय सेवा का अवसर मिलने से इन परिवारों को नियमित रोजगार के साथ आर्थिक स्थिरता मिलेगी और वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगे।

शासकीय नौकरी मिलने से प्रभावित परिवारों में भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ा है। यह पहल उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आत्मनिर्भर जीवन की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG SAS TRANSFER: 6 अफसरों का हुआ ट्रांसफर! 

CG SAS Transfer: 6 officers transferred!     CG SAS TRANSFER: छत्तीसगढ़...

BREAKING : कानपुर में विमान क्रैश, 2 पायलटों की मौत

  रायपुर। कानपुर में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो...