CG POLITICS: BJP को लगा बड़ा झटका, 6 पार्षदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Politics: Major setback for BJP; 6 councilors resign from the party!

CG POLITICS:  कोंडागांव जिले के नगर पंचायत केशकाल में BJP के छह पार्षदों ने संगठन से इस्तीफा दे दिया। पार्षदों ने अपना इस्तीफा पत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपते हुए संगठन के प्रति नाराजगी जाहिर की।

सभी पार्षदों ने अपना इस्तीफा भाजपा मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम को सौंप दिया है। हालांकि संगठन की ओर से अभी तक इस्तीफों की औपचारिक पुष्टि या स्वीकृति नहीं की गई है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए नाराज पार्षदों को मनाने में जुट गए हैं।

संगठन के भीतर लंबे समय से चल रही नाराजगी और आपसी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। एक साथ छह पार्षदों के इस्तीफे की खबर को भाजपा के स्थानीय संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

यदि यह घटनाक्रम आगे बढ़ता है तो इसका असर नगर पंचायत की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

फिलहाल सभी की नजरें पार्टी नेतृत्व की आगामी रणनीति और पार्षदों के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related