Hanuman Chalisa recitation held at Maharashtra Mandal centers and projects.
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर शनिवार को होने वाला हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र सामूहिक पाठ इस हफ्ते भी पूरे जोश और जुनून के साथ जारी रहा। महाराष्ट्र मंडल में हनुमान चालीसा पाठ का यह 128वां सफलतापूर्वक सप्ताह रहा।
इस शनिवार को सियान गुड़ी, मंडल कार्यालय सहित बूढ़ापारा, तात्यापारा, रोहिणीपुरम सहित विभिन्न केंद्रों में लोगों ने एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया।
आध्यात्मिक समिति की सम्वयक आस्था काले ने बताया कि बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में पाठ किया। इस दौरान सुनीता साठे, जयश्री केलकर, सविता मोघे, साधना गायकवाड़, सुहासिनी पट्टलवार, शिवानी पट्टलवार, रुपाली लोखंडे, रीता लोखंडे, सुचिता काले, रेवती धनकर, संध्या चौधरी, मनुजा काले, प्रणिता नलगुंडवार सहित अनेक सभासदों की उपस्थित रही।

इसी तरह तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने प्रांजल बोक्षे के निवास पर हनुमान चालीसा पाठ किया। इस दौरान कमल ताई, वर्षा डांगे, संध्या खंगन, संगीता टोपे, सुरेखा हिशीकर, नानी, सीमा परेतकर, आकांक्षा गंदले, श्वेता श्रीवास्तव, नूतन डेगमवार, सौम्या बोक्षे उपस्थित ऱहीं। इधर रोहिणीपुरम की महिलाओं ने प्राची गनौदवाले के घर पर पाठ किया। इस दौरान मीरा कुपटकर, साधना बहिरट, राजश्री वैद्य, अपर्णा जोशी, अपर्णा वराड़पांडे, प्राची गनौदवाले, अलका कुलकर्णी, अचला मोहरीकर, वनिता गनौदवाले चित्रा बल्की सहित कई महिलाओं ने भी मिलकर पाठ किया।
दूसरी ओर समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में डॉ. ओसी बिसेन, रामाराव सेंदरे, अनिल पांडे, सुशील कुमार श्रीवास्तव, विकास चंद सिन्हा, हिमाचल प्रसाद परगनिहा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, लखन लाल साहू, डॉ. ओपी सोनी, एसएन चौहान, कैलाश कुमार अग्रवाल, हीराधर पटेल और केके पाठक उपस्थित रहे। वहीं चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल कार्यालय के कर्मचारियों ने भी एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान मेस व सखी निवास के कर्मचारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।
