CG Crime News: Sadhvi levels serious allegations against the Municipal Council President!
CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की साध्वी पद्मिनीपुरी ने रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर मानसिक प्रताड़ना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाया है।
साध्वी पद्मिनीपुरी ने SSP को दी शिकायत में कहा है कि अध्यक्ष ने शराब-गांजा पीने वाली बताकर भक्तों को भड़काया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
साध्वी पद्मिनीपुरी का कहना है कि, 3 जून 2026 को वह फुलवारीपारा स्थित मथुरावासी हनुमान मंदिर आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं।
संत-महात्माओं के साथ भोजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने उन्हे भोजन करने से रोकते हुए वहां से उठ जाने के लिए कहा।
विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया गया। उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
साध्वी ने आरोप लगाया कि वे जहां भी जाती हैं, नगर पालिका अध्यक्ष वहां पहुंचकर लोगों को उनके खिलाफ भड़काने का प्रयास किया जाता है।
रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने कहा कि, खुद को साध्वी बताने वाली महिला ब्लैकमेलिंग का काम करती है और फिर पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करती है।
गिरीजानंद हनुमान मंदिर के पुजारी को ब्लैकमेल कर उसने 20 डिसमिल जमीन ली थी।
भयहरण हनुमान मंदिर के एक महंत का निधन हुआ था। अंत्येष्टि कार्यक्रम में वह बिना बुलाए मेहमान बनकर आ गई थी।
साध्वी की मानसिकता है कि वह मंदिर की मालकिन बने। इसी मंशा से उसने फर्जी शिकायत की है। इस महिला से हम लोग 8 साल से दूर हैं। चपोरा में भी कई भक्तों पर छेड़छाड़ की फर्जी FIR दर्ज करवा चुकी है।
वही पुलिस इस पूरे विवाद की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्य व बयानों के आधार पर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस के द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
