CG SLAUGHTER CASE : कलेक्ट्रेट घेराव कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Slaughter Case: Collectorate besieged; memorandum submitted to the Governor!

CG SLAUGHTER CASE : छत्तीसगढ़ के धमतरी में सामने आए गौमांस प्रकरण को लेकर गाड़ा समाज के लोगों ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि सख्त कदम नहीं उठाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सोमवार को सैकड़ों समाजजन सड़कों पर उतर आए और कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

धमतरी शहर के साल्हेवार पारा में 13 जून को गौमांस बिक्री का मामला सामने आया था। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 86 किलो मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान गिरफ्तार युवक ने खुद को गाड़ा समाज का बताया था, जिसके बाद समाज के लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

गाड़ा समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से ओडिशा का निवासी है और उसके कृत्य से पूरे समाज को बदनाम करने की कोशिश हुई है।

समाज के लोगों ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के अपराध को पूरे समाज से जोड़ना गलत है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

समाज ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...