BALODABAZAR SUSPENSION NEWS:आक्रोशित होना महंगा पड़ा, T&CP के डिप्टी डायरेक्टर निलंबित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BALODABAZAR SUSPENSION NEWS: Showing outrage proves costly; T&CP Deputy Director suspended

 

BALODABAZAR SUSPENSION NEWS: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में समीक्षा बैठक के दौरान कथित तौर पर अनुचित व्यवहार करने के मामले में राज्य शासन ने  नगर और ग्राम निवेश विभाग (T&CP) के उप संचालक बीएल बांधे को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, समय सीमा की बैठक में  नगर और ग्राम निवेश विभाग के उप संचालक बीएल बांधे से उनके विभाग से जुड़ा सवाल पूछा गया। आरोप है कि उन्होंने आक्रोशित भाषा का इस्तेमाल किया और सीनियर अधिकारी के साथ उचित व्यवहार नहीं किया।

इसके बाद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। शिकायत के बाद राज्य शासन ने निलंबन की कार्रवाई की।

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समीक्षा बैठक में आक्रोशित भाषा का इस्तेमाल करना और वरिष्ठ अधिकारी के साथ अनुचित व्यवहार करना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन है।

इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1) के तहत बीएल बांधे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान बीएल बांधे का मुख्यालय संचालनालय, नगर और ग्राम निवेश, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related