BIRGOAN SIR: वोटर लिस्ट में पूर्व महापौर का जेंडर बदला!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIRGOAN: Former mayor’s gender changed in the voter list!

 

 

 

BIRGOAN SIR: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध मतदाता सूची में गड़बड़ियां सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई है।

मतदाता सूची में पूर्व महापौर अंबिका यदु के जेंडर के कॉलम में ‘महिला’ की जगह ‘पुरुष’ दर्ज कर दिया गया है। एक पूर्व महापौर के साथ हुई इस तरह की प्रशासनिक लापरवाही ने बीएलओ (BLO) तथा सत्यापन में लगे अमले की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है।

 

बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं के नामों व तस्वीरों के मिलान में गड़बड़ियां सामने आने की चर्चा है।

हालांकि इन विसंगतियों की वास्तविक संख्या और आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। लेकिन चुनाव आयोग के पोर्टल पर इन कमियों के उजागर होने से हड़कंप मच गया है।

बिरगांव की मतदाता सूची की यह गड़बड़ी महज कोई मामूली तकनीकी चूक है या फिर SIR सत्यापन प्रक्रिया में बरती गई गंभीर लापरवाही यह तो जांच के बाद ही साफ होगा लेकिन इस खुलासे ने मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर बड़ा प्रश्नचिह्न जरूर लगा दिया है।

अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर कब तक जांच बिठाते हैं और क्या सुधारात्मक कदम उठाते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related