BTI GROUND COMPLEX: BTI ग्राउंड पर निर्माण विवाद के बीच विधायक की सफाई से स्पष्ट हुई स्थिति! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BTI GROUND COMPLEX: Situation clarified following MLA’s statement amidst construction dispute at BTI Ground!

 

BTI GROUND COMPLEX: राजधानी रायपुर के पॉश इलाके शंकर नगर स्थित BTI Ground को लेकर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने  स्पष्ट रूप से यह साफ कर दिया है कि BTI Ground के भीतर किसी भी प्रकार का कोई भी कमर्शियल (व्यावसायिक) या रेसिडेंशियल (आवासीय) परिसर नहीं बनाया जाएगा।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने जानकारी दी कि यह प्रस्तावित निर्माण BTI Ground से लगे हुए सरकारी कर्मचारियों के पुराने और जर्जर हो चुके मकानों की जगह पर किया जाना है।

विधायक ने ग्राउंड और उससे लगे सरकारी आवासों के बीच का अंतर समझाते हुए कहा कि खेल और सार्वजनिक उपयोग के लिए मशहूर बीटीआई ग्राउंड से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी, बल्कि केवल जर्जर हो चुके आवासों का ही पुनर्विकास किया जाएगा।

गुरुवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीटीआई ग्राउंड में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की योजना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे बेहद गलत बताया था और कहा था कि इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विधायक की इस सफाई के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जनता के उपयोग वाला BTI Ground पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और निर्माण कार्य केवल आसपास के पुराने व जर्जर सरकारी आवासों के दायरे में ही सीमित रहेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related