CG BUS :छत्तीसगढ़ में यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग ने 170 बसों के परमिट निरस्त कर दिए हैं। जांच में कई बसों में GPS और पैनिक बटन की कमी मिली, जबकि कुछ वाहनों में उपकरण लगे होने के बावजूद काम नहीं कर रहे थे।
412 बसों में GPS नहीं मिला।
210 बसों में GPS बंद पाया गया।
85 बसों के पैनिक बटन खराब मिले।
इन खामियों के सामने आने के बाद संबंधित बस संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
परिवहन विभाग के अनुसार, पहले चरण में 300 बसों को अंतिम नोटिस जारी कर सुरक्षा उपकरण लगाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। विभागीय जानकारी के मुताबिक, 140 बस संचालकों ने GPS लगवाकर पोर्टल पर पंजीयन करा लिया, जबकि नियमों का पालन नहीं करने वाले 170 बस संचालकों के परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि निरस्त परमिट के आधार पर संबंधित बसों का संचालन नहीं किया जा सकता। नियमों का उल्लंघन कर बस चलाते पाए जाने पर वाहन जब्त करने समेत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
बिना वैध परमिट वाहन चलाने पर लागू प्रावधानों के तहत जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान है।
