CHHATTISGARH : अंबिकापुर से 11 बाल कैदी फरार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 11 juvenile prisoners escape from Ambikapur!

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई है। बाल संप्रेक्षण गृह से एक साथ 11 बाल अपचारी फरार हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

CG MONSOON : 12 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी …

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम खाना खाने के बाद कुछ बच्चे सोने चले गए, जबकि कुछ टीवी देख रहे थे। इसी दौरान 14 से 17 साल उम्र के 11 बाल अपचारियों ने खिड़की तोड़ दी और दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए। उस समय तेज बारिश और गरज-चमक होने की वजह से ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी।

फरार हुए सभी बाल अपचारी सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन पर हत्या, दुष्कर्म और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। अधिकारियों को शक है कि पूरे घटनाक्रम की योजना एक पुराने अपचारी ने बनाई और बाकी बच्चों को साथ लेकर फरार हो गया।

GOLD SILVER RATE FALL : सोना-चांदी धड़ाम! खरीदने का मौका?

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के प्रमुख इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है।

जिला प्रशासन और बाल कल्याण समिति को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। फरार बाल अपचारियों की तलाश के लिए कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related