GOLD SILVER RATE FALL : Is there a chance to buy gold and silver?
रायपुर। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। लगातार तीसरे कारोबारी दिन भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ओपनिंग के साथ ही गोल्ड और सिल्वर दोनों फिसल गए।
CHHATTISGARH : अगले सत्र से CBSE पैटर्न पर चलेगा नया शैक्षणिक कैलेंडर
सबसे बड़ा झटका चांदी में देखने को मिला। 3 जुलाई एक्सपायरी वाली चांदी का भाव गिरकर 2,22,010 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। सिर्फ एक दिन में करीब 3,824 रुपये की गिरावट आई, जबकि पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी 11,175 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।
सोना भी पीछे नहीं रहा। 5 अगस्त एक्सपायरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 1,46,529 रुपये से गिरकर 1,44,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी एक ही दिन में 2,306 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई। पूरे सप्ताह में सोना करीब 2,980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है।
PUNE FORT MURDER CASE: प्रेमी के लिए मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में धकेल कर सुलाई मौत की नींद!
दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ MCX ही नहीं, घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी लगातार सस्ते हो रहे हैं और अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में ज्वेलरी खरीदने वालों और निवेशकों की नजर अब अगले कुछ दिनों के भाव पर टिकी हुई है।
