DP VIPRA LAW COLLEGE : प्रदर्शन से मना किया तो जूनियर को घेरा, मारपीट!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DP VIPRA LAW COLLEGE : Junior surrounded and beaten up for refusing to protest!

बिलासपुर. बिलासपुर के डीपी विप्र लॉ कॉलेज में LLB फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने फ्रेशर तुषार दुबे पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया। छात्र के इनकार करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

CHHATTISGARH : सिंहदेव ने दिया बड़ा संकेत, 50 साल से कम उम्र वालों पर फोकस

पीड़ित तुषार के मुताबिक, महेश साहू, अखिलेश समेत करीब 12 छात्रों ने उसे घेर लिया था। आरोप है कि इस दौरान कुछ ऐसे युवक भी मौजूद थे, जो कई साल पहले कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।

मामला एक शिक्षक से विवाद के बाद शुरू हुए प्रदर्शन से जुड़ा बताया जा रहा है। सीनियर छात्र कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और जूनियर छात्रों को भी इसमें शामिल होने के लिए कहा जा रहा था। तुषार ने प्रदर्शन में बैठने से मना किया तो उसके साथ मारपीट का आरोप है।

घटना के बाद जूनियर छात्रों में डर का माहौल है। छात्रों ने पूरे मामले की रैगिंग के एंगल से भी जांच कराने की मांग की है।

कॉलेज की प्राचार्य सुषमा तिवारी ने बताया कि कुछ पुराने छात्र चलती कक्षा में घुसकर इंट्रोडक्शन लेने लगे थे। शिक्षक के रोकने के बाद उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया और छात्रों को जबरन प्रदर्शन में बैठने के लिए कहा। एक छात्र के मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

कॉलेज कमेटी ने पुराने छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और मामले की जानकारी बार काउंसिल को भेजकर कार्रवाई की सिफारिश करने का फैसला लिया है।

वहीं सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि पीड़ित छात्र की शिकायत पर महेश साहू और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related