HARISH RAWAT RESIGNS : Harish Rawat resigns after ED raid!
रायपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद आया है।
CHHATTISGARH : जमीन के इस्तेमाल के नियम बदलेंगे! नई व्यवस्था में क्या होगा आसान?
ED ने 2016 की UKSSSC भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंदन सिंह जीना के कई ठिकानों पर तलाशी ली थी। कार्रवाई के दौरान करीब 32 लाख रुपए कैश, 12 लग्जरी घड़ियां और सोने के सिक्के मिलने की बात सामने आई है।
इस्तीफे से पहले हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर चंदन सिंह जीना को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने जीना को सज्जन, विनम्र और काम करने वाला व्यक्ति बताते हुए कहा कि अगर उन्होंने कोई गलती की है और उसके प्रमाण हैं, तो वह इस कृत्य के लिए लज्जित हैं।
रावत ने जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके एक सहयोगी के घर पर कार्रवाई के जरिए एक राजनीतिक नरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है।
BILASPUR DELHI FLIGHT : हवा में बंद हुआ इंजन, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग!
हरीश रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि इस पूरे मामले का असर कांग्रेस की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम पर पड़े। इसी वजह से उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
कौन हैं चंदन सिंह जीना?
चंदन सिंह जीना हरीश रावत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उनके OSD रह चुके हैं और वर्तमान में भी उनके साथ काम करने की बात कही गई है। ED की कार्रवाई UKSSSC भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। मामले में जांच जारी है।
