CHHATTISGARH : Singhdev gave a big indication, focus on those below 50 years of age
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आने वाले चुनावों को लेकर युवा नेताओं के लिए बड़ा मौका खुल सकता है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने संकेत दिया है कि भविष्य में 50 साल से कम उम्र के नेताओं को चुनाव में ज्यादा टिकट मिल सकते हैं।
RAIPUR STUDENT DEATH : दोस्त के कमरे में मिली MBBS छात्र की लाश
बिलासपुर में कांग्रेस के संभाग स्तरीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दौरान सिंहदेव ने कहा कि संगठन में जिस तरह युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है, उसका असर आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी दिखाई दे सकता है।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज और नगरीय निकाय चुनावों में बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधि सामने आए हैं। ऐसे में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी कम उम्र के लोगों को ज्यादा अवसर देने की दिशा में फैसला हो सकता है।
सिंहदेव ने यह भी साफ किया कि संगठन सृजन शिविर को किसी खास चुनाव की तैयारी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। इसका लक्ष्य दूरगामी है और उदयपुर चिंतन शिविर-2022 में लिए गए फैसलों को संगठन में लागू करना भी इसका हिस्सा है।
भूपेश-देवेंद्र के बीच टकराव से किया इनकार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और AICC सचिव देवेंद्र यादव के बीच टकराव की चर्चा पर सिंहदेव ने कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि जब ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले मुद्दे को लेकर राजनीतिक स्थिति बनी थी, तब देवेंद्र यादव भूपेश बघेल के साथ खड़े थे।
संगठन में ST, SC, OBC, अल्पसंख्यक और महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने पर भी जोर दिया जा रहा है। सिंहदेव के मुताबिक, इन वर्गों की कम से कम 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
यूथ कांग्रेस चुनाव में कई दावेदारों को लेकर उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया और कहा कि वरिष्ठ नेताओं को अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर सिंहदेव ने सरकार के आंकड़ों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से श्वेतपत्र जारी कर यह स्पष्ट करने की मांग की कि कितने आवास स्वीकृत हुए, कितने बने और कितने परिवारों को लाभ मिला।
