CHHATTISGARH : अगले सत्र से CBSE पैटर्न पर चलेगा नया शैक्षणिक कैलेंडर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : New academic calendar will be followed on CBSE pattern from next session

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। अब सरकारी और छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबद्ध स्कूल 16 जून नहीं, बल्कि 1 अप्रैल से खुलेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने अगले शैक्षणिक सत्र से नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है।

PUNE FORT MURDER CASE: प्रेमी के लिए मंगेतर को 400 फीट गहरी खाई में धकेल कर सुलाई मौत की नींद! 

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। नई व्यवस्था CBSE की तर्ज पर लागू होगी, जिससे छात्रों को पढ़ाई के लिए ज्यादा समय मिलेगा और सत्र की शुरुआत में होने वाली भागदौड़ खत्म होगी।

नई व्यवस्था के तहत हर साल 31 मार्च तक वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करना अनिवार्य होगा, ताकि 1 अप्रैल से नई कक्षाएं बिना देरी शुरू हो सकें। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कहा कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी और किताबें भी समय पर छात्रों तक पहुंच सकेंगी।

CG SLAUGHTER CASE : कलेक्ट्रेट घेराव कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन!

सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जून-जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया में बर्बाद होने वाला समय बचेगा, शिक्षकों को पूरा सिलेबस पढ़ाने का पर्याप्त समय मिलेगा और छात्रों की पढ़ाई ज्यादा व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी।

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो सत्र 2027-28 से छत्तीसगढ़ के स्कूल पूरी तरह नए शैक्षणिक कैलेंडर पर चलते नजर आएंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related