CG GUTKHA FACTORY RAID : डिटर्जेंट के नाम पर गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG GUTKHA FACTORY RAID : Gutkha factory busted in the name of detergent!

दुर्ग. दुर्ग में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सबको चौंका दिया। कचांदुर गांव के एक गोदाम में डिटर्जेंट पाउडर बनाने के नाम पर असल में अवैध गुटखा तैयार किया जा रहा था।

जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने छापेमारी में 32 बोरों में तैयार गुटखा, 32 बोरों में मीठी सुपारी और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया है। साथ ही पैकिंग और मिक्सिंग मशीन भी मौके से मिली है।

PADMA SHRI 2026 : बस्तर की ‘बड़ी दीदी’ को मिला पद्मश्री!

गोदाम को यूपी के उन्नाव के मोहम्मद शान ने किराए पर लिया था और मालिक को डिटर्जेंट बनाने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में उसका संपर्क टूट गया। शक बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई और पूरा खेल सामने आ गया।

फिलहाल फूड सेफ्टी विभाग जांच में जुटा है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related